दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर जल्द भर्ती, यहां जानें कब शुरू होंगे आवेदन?

दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वो 15 सितंबर से अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 150 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता जानिए
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही टाइपिंग स्पीड भी तेज होनी चाहिए।

आयु-सीमा निर्धारित
इस भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गयी है।  आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 जनवरी, 2026 के आधार पर 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। एससी एंव एसटी उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी। ओबीसी को 3 वर्ष की छूट, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट, दिव्यांग ओबीसी को 13 वर्ष की छूट दी जायेगी। इसके अलावा दिव्यांग एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़