उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर Engineering Services Pre Examination 2027 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा निर्धारित
बता दें कि इस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है। वहीं उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। 01 जनवरी, 2027 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।
योग्यता और आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।











