IBPS यानि बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट ग्रुप-बी और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रुप-बी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
पात्रता और आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। पात्रता के तहत आईबीपीएस में विभिन्न पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक और बीएससी किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इसके अलावा सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। बिना आवेदन शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।











