मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैतूल जिले को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने 443 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसके तहत जिले में 100 करोड़ से अधिक की लागत से फुटबॉल टर्फ, इनडोर एवं आउटडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। जनजातीय संग्रहालय का निर्माण भी किया जाएगा।
सीएम ने दी बधाई
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि, “हमारी सरकार ‘सच्चा वादा-पक्का काम’ के संकल्प के साथ प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
छात्रावास का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनजातीय बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए 50 करोड़ की लागत से कन्या शिक्षा परिसर एवं छात्रावास का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,राज्यसभा सांसद माया नारोलिया भी मौजूद रहे।











