दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात की जानकारी सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।
सीएम ने दी जानकारी
सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट शेयर कहा कि, “रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा अनुभव, सहज व्यक्तित्व, विनम्रता और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उनसे भेंट और संवाद सदैव नई सीख और ऊर्जा प्रदान करता है।”











