उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के चौरी चौरा विधान सभा क्षेत्र में रेल उपरिगामी सेतु सहित 84 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम योगी ने 287 करोड़ से अधिक लागत की चौरी चौरा-भोपा बाजार-मुण्डेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147-बी पर रेल उपरिगामी सेतु सहित 84 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सीएम ने बांटे बीज किट और प्रशस्ति-पत्र
इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं कृषक बंधुओं को बीज किट और प्रशस्ति-पत्र का वितरण भी किया। इस दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि, “इन विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से हम इस क्षेत्र को नई पहचान देने और सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चौरी चौरा के क्रांतिकारियों के त्याग, शौर्य और बलिदान को नमन करना प्रत्येक भारतवासी का दायित्व है।”
सीएम योगी ने किया संबोधित
सीएम योगी ने कहा कि, “चौरी चौरा की ऐतिहासिक घटना में किसानों, श्रमिकों एवं व्यापारियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा सुनाई गई थी। तब पंडित जवाहरलाल नेहरू नहीं, पंडित मदन मोहन मालवीय पैरवी करने आए थे। सीएम ने कहा, हमारी डबल इंजन की सरकार ने माँ तरकुलहा देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त कराई। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने पिछले 12 वर्षों में 46 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान्य जीवन यापन करने का अवसर दिया है। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने गरीबों को गरीबी के कलंक से उबारने का काम किया है।












