सीएम मोहन यादव ने उद्यमियों से किया संवाद, निवेश-औद्योगिक विकास और भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निवास में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निवास में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने उद्यमियों से निवेश, औद्योगिक विकास और भविष्य की योजनाओं पर संवाद किया।

MSME के लिए भूमि उपलब्ध कराएंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी (MSME-IDC) का गठन किया जाएगा, जो सभी क्षेत्रों में उद्योगों के लिए भूमि सहित उद्योग संबंधी आवश्यकताओं को उपलब्ध कराएगी। निजी निवेशक भी प्रदेश में औद्योगिक पार्क बना सकते हैं। इन पार्कों को 50 लाख प्रति हेक्टेयर अनुदान देंगे। आगामी दो माह में सभी जिलों में MSME के लिए भूमि उपलब्ध कराएंगे।”

सीएम ने आशय पत्र किए प्रदान
वहीं सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर 75 औद्योगिक भूखंडों के लिए आशय पत्र प्रदान किए। जिनसे लगभग 83 करोड़ का संभावित निवेश और 640 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़