वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी-राजातालाब एवं बनारस-प्रयागराज रामबाग के मध्य नई रेल सेवाओं के शुभारंभ के लिए वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई रेल सेवाओं के शुभारंभ किया। सीएम योगी ने कहा कि,”पूरा विश्वास है कि दो आध्यात्मिक नगरों को जोड़ने वाला यह अभिनव प्रयोग श्रद्धालुओं, अधिवक्ताओं तथा दोनों शहरों के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।”
157 रेलवे स्टेशन आधुनिक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन महत्वपूर्ण रेल सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार और रेलमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश में 157 रेलवे स्टेशन आधुनिक हुए हैं। रेलवे स्टेशन और कोच साफ-सुथरे हैं। हाइजीन का ध्यान रखा जाता है। ये तब होता है, जब कार्य करने के लिए इच्छाशक्ति हो, साफ नीयत हो, स्पष्ट नीति हो।”
यात्रियों का सफर होगा आसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से प्रारंभ हुई वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस से भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी से राष्ट्रीय राजधानी के बीच की यात्रा 8 से 9 घंटे में तय हो जाएगी। यात्रियों का सफर अब और भी आसान हो जाएगा।











