देहरादून में उत्तराखण्ड कौथिग-2026 आयोजित, सीएम धामी ने कहा-“विकास के साथ अपनी विरासत को भी संजोने का संकल्प”

देहरादून में अखिल गढ़वाल सभा की ओर से उत्तराखण्ड कौथिग-2026 आयोजित किया गया।

देहरादून में अखिल गढ़वाल सभा की ओर से उत्तराखण्ड कौथिग-2026 आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। सीएम धामी ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया जिसके बाद उपस्थित जनता को संबोधित किया।

धामी सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “हमारे मेले, लोकगीत, लोकनृत्य और लोककलाएं उत्तराखण्ड की विराट सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। हमारी सरकार विकास के साथ अपनी विरासत को भी संजोने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।”

राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार
इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “मंदिरों के पुनरुद्धार से लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और सुदृढ़ कनेक्टिविटी तक, हर प्रयास का उद्देश्य हमारी समृद्ध संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उत्तराखण्ड की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है।” राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए हमारी सरकार पूरी निरन्तरता के साथ कार्य कर रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़