सीएम धामी ने प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में की शिरकत, ब्लॉक प्रमुखों और संगठन के पदाधिकारियों संग किया मंथन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आयोजित प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आयोजित प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए सम्मानित ब्लॉक प्रमुखों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया।

ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका अत्यंत भूमिका
सीएम धामी ने कहा कि, “ग्रामीण विकास की यात्रा में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं का समाधान और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी हैं।”

बैठक में सार्थक चर्चा
इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान अहम बैठक भी की। इस दौरान क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने, विकास कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों एवं दायित्वों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़