उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू में करोड़ों की सौगात दी। सीएम धामी ने इस अवसर पर 09 करोड़ से अधिक की लागत की 9 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया।
विकास में मील का पत्थर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “यह सभी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहन राशि वितरित करने के साथ ही पर्यावरण मित्र व महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान किया।”
निरंतर प्रतिबद्धता से काम कर रही सरकार
वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार उत्तराखंड को विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर प्रतिबद्धता और समर्पण से कार्य कर रही है।” बता दें कि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह, सतपाल महाराज और महापौर आरती भंडारी भी मौजूद रहे।











