‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये हस्तांतरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 24वीं किस्त जारी कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 24वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की है।

किसानों के हितों को प्राथमिकता
नई किस्त जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के अन्नदाताओं के खातों में एक और किस्त पहुंच गई है। किसान देश की मजबूत नींव और विकास के अहम स्तंभ हैं। ऐसे में सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और उनके हितों को प्राथमिकता देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

गुजरात को सौगात
इसके अलावा पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान गुजरात को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। करीब 14,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में सड़क, और कृषि से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बनासकांठा की अनूठी व्यवस्था का भी जिक्र किया। बनासकांठा ने गांवों की पुरानी परंपराओं को फिर से जीवित किया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़