भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती, यहां जाने आवेदन के लिए योग्यता और आयु सीमा

BEL यानि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में परमानेंट बेसिस पर प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

BEL यानि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में परमानेंट बेसिस पर प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो भी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी हैं वो बीईएल की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। वहीं प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर आवेदन के लिए बीई/ बीटेक/ बीएससी इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री प्राप्त किया होना अनिवार्य है। भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
वहीं इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दे कि इन वर्गों को 1180 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ईएसएम वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़