प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस तरह, केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले सभी कर्मचारियों को एक तोहफा दिया है।
पेंशनभोगियों को आर्थिक मदद
इस फैसले से न सिर्फ लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि उनके परिवारों की खुशियां भी बढ़ेंगी। ग्रामीण सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना’ लागू
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2026-27 से 2030-31 तक ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना’ को लागू करने की मंजूरी दी है। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लिए यह अहम फैसला है।











