जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा अपडेट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 2027 में बुलेट ट्रेन सेवा का पहला चरण शुरू हो जायेगा।
दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद हवाईअड्डे पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक कर शहर और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अहमदाबाद और रेलवे से संबंधित पांच प्रमुख परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2027 में सूरत–बिलीमोरा सेक्शन पर बुलेट ट्रेन सेवा का पहला चरण शुरू हो जायेगा। इसके बाद परियोजना का विस्तार क्रमिक रूप से वापी -सूरत, अहमदाबाद और अंततः मुंबई तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गुजरात, विशेष रूप से अहमदाबाद में विश्वस्तरीय रेलवे अवसंरचना, आधुनिक रेलवे स्टेशन, बेहतर सड़क संपर्क और अत्याधुनिक परिवहन सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, शहरी यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़