देहरादून में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उत्तराखंड पुलिस के नए ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण करने के साथ ही ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुईं शाहजहां जावेद खान और जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकरण कर पदोन्नति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आदर्श पुलिस व्यवस्था की आधारशिला
सीएम धामी ने कहा कि, “उत्तराखण्ड पुलिस की नई पहचान केवल प्रतीकों और वर्दी में बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को नई ऊर्जा एवं पहचान देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। पुलिस का नवीन ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ कर्तव्य, सत्यनिष्ठा और साहस के उन मूल्यों का प्रतीक है, जो एक आदर्श पुलिस व्यवस्था की आधारशिला हैं।”

राज्य सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित कर अधिक दक्ष, सक्षम और जवाबदेह बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़