बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद यानि BCECEB ने सीनियर रेजिडेंटट्यूटर फेज-3 के पदों पर भर्ती के लिए ऐलान किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 02 नवंबर, 2026 से आवेदन कर सकेंगे। वहीं भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 23 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
आवेदन के तहत योग्यता
भर्ती के तहत इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा निर्धारित
इसके अलावा आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।












