गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों किया बड़ी खुशखबरी सामने आई है। UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना सुपरवाइजर के पद पर भर्ती निकाली है। जो भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है वो जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दे।
गन्ना सुपरवाइजर के 1182 पदों पर भर्ती
बता दें की आयोग ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना सुपरवाइजर के कुल 1182 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।
यहाँ करें आवेदन
जो भी इस पद के लिए आवेदन करना कहता है वो अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस भर्ती के लिए जरूरी है की उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की हो। तभी वो इस भर्ती के लिए मान्य होगा।











