अगर आप बैंकिंग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। आईबीपीएस एसओ भर्ती के साथ पीओ के पदों पर भी बंपर भर्ती निकली गई है। आईबीपीएस पीओ के 6715 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर आपके पास है।
यहाँ करें आवेदन
इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं 21 जुलाई यानि कल इसके लिए आवेदन का अंतिम दिन है। आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर आवेदन किया जा सकता है। इसलिए जिन भी इच्छुक युवाओं ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो वो जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म जमा करवा दें।
आपके लिए जरूरी जानकारी
इस भर्ती के लिए सिंपल ग्रेजुएट कैंडिडेट्स जिनकी उम्र 20 साल से 30 साल तक है, वो इस भर्ती के लिए पत्र हैं। वहीं रिजर्व कैटेगिरी को ऊपरी उम्र में छूट भी दी जाएगी।












