AVNL ने युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है। रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए AVNL यानि आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 1213 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका युवाओं के लिए निकाला है।
25 जुलाई तक भरे जाएंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी AVNL की आधिकारिक वेबसाइट https://avnl.co.in/hi पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन भर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
बता दें की जिन पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है उसमें जूनियर टेक्नीशियन जैसे शुरुआती पदों से लेकर अनुभवी पेशेवरों के लिए सलाहकार और वरिष्ठ अधिकारी स्तर तक के कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। वहीं इस भर्ती के लिए 10वीं पास युवाओं से लेकर ग्रेजुएट्स उम्मीदवार भी अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।











