देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईआईटी गुवाहाटी में नौकरी पाना चाहते हैं तो यह अवसर बिल्कुल भी न गवाएं। आईआईटी गुवाहाटी में युवाओं के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी ने अपने सेंट्रल वर्कशॉप में जूनियर टेक्नीशियन (ट्रेनी) के कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
21 जुलाई को आवेदन की अंतिम तिथि
आईआईटी-गुवाहाटी की ओर से जूनियर टेक्नीशियन (ट्रेनी) पोस्ट के लिए भर्ती निकली गई है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 21 जुलाई को आवेदन करने की अंतिम तिथि है। जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है वो आईआईटी-गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आवेदकों के लिए जरूरी जानकारी
बता दें कि डिप्लोमा, बीईबीटेक जैसी उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करने के पात्र नहीं हैं। आवेदन करने वालों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
25,000 रुपए प्रति माह वेतन
योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद इंटरव्यू और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।











