औद्योगिक विकास को पंख, वैश्विक निवेश साझेदारी पर झारखंड सरकार का फोकस

झारखंड सरकार की ओर से दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 आयोजित की गई है।

झारखंड सरकार की ओर से दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 आयोजित की गई है। जिसके दूसरे दिन बिजनेस-टू-गवर्नमेंट संवाद हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश-विदेश के प्रमुख उद्योग संगठनों, वैश्विक निवेशकों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। बैठकों में पर्यटन, विनिर्माण, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य और निवेश के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत से चर्चा हुई।

पर्यटन संवर्धन के लिए होगा MoU
इस आयोजन के दौरान ईज़माईट्रिप के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के साथ पर्यटन संवर्धन के लिए एक एमओयू करने की घोषणा की। कंपनी राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करना चाहती है। जिसके लिए प्रमुख ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को झारखंड लाने की योजना साझा की। मुख्यमंत्री ने इस पहल का स्वागत किया।

सिंगापुर प्रतिनिधिमंडल ने जताई रुचि
सिंगापुर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करने में अपनी रुचि जताई। बैठक में निवेश आकर्षित करने, सिंगापुर के सफल व्यावसायिक प्रशिक्षण मॉडल को अपनाने, चिकित्सा शिक्षा और  अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।

निवेश को लेकर कई प्रस्ताव
भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में निवेश को लेकर कई प्रस्ताव पेश किए। जिनमें पवन ऊर्जा, स्मार्ट मीटरिंग, ट्रांसमिशन अवसंरचना शामिल है। सीएम हेमंत सोरेन ने इन प्रस्तावों की सराहना की और विकास को गति देने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़