यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ जानें आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता

बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। यूको बैंक की ओर से यह भर्ती निकाली गई है।

बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। यूको बैंक की ओर से यह भर्ती निकाली गई है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों पर अगर आप भी आवेदन करना चाहते है तो आधिकारिक पोर्टल onlineappl.ucoonline.bank.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन करने की लास्ट डेट 18 सितंबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में स्नातक बीई बीटेक सीए ITCSAI & ML डाटा साइंस एमसीए एमटेक एमएससी आदि उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से कम और 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। बता दें कि उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़