देश भर में नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। बता दें कि परीक्षा सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की गई। 339 शहरों के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,73,096 उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा निर्धारित की गई थी। कुल 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। जिसमें लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
निगरानी और कड़े सुरक्षा उपाय
राष्ट्रव्यापी परीक्षा के दौरान निगरानी और कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे। समन्वय और निगरानी को मजबूत करने के लिए, देश भर में 16 एनबीईएमएस क्षेत्रीय कमांड केंद्रों को चालू किया गया। परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी की लाइव निगरानी में रखा गया था। एनबीईएमएस कमांड सेंटर से परीक्षा की पूरी निगरानी की। एनबीईएमएस और टीसीएस के 190 कर्मियों की एक समर्पित टीम को परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए तैनात किया गया था।
परीक्षा का सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन
परीक्षा की सुरक्षा को और मजबूत करने और फर्जीवाड़ा को रोकने के उपायों के हिस्से के रूप में, परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का आधार-संचालित प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक किया गया। सरकारी एजेंसियों ने परीक्षा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए अपना पूरा सहयोग दिया।












