IBPS ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क-ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ जानें कैसे करें आवेदन?

IBPS यानि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन की ओर से देश की क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क-ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

IBPS यानि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन की ओर से देश की क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क-ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 13 हजार 441 रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 निर्धारित है। वहीं उम्मीदवार का पदानुसार इलेक्ट्रॉनिक्स संचार कंप्यूटर विज्ञान सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक CA MBA बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB) कृषि बागवानी डेयरी पशु पशु चिकित्सा विज्ञान इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।

आयु सीमा भी निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए न्यूतनम आयु 18 और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। ऑफिसर स्केल I पदों पर आवेदन के लिए आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही सीनियर मैनेजर ऑफिसर स्केल II पदों के लिए 21 से 32 साल और सीनियर मैनेजर स्केल III पदों के लिए आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़