स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली, यहाँ जाने आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर, 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन पूरा किया हो।
उम्मीदवारों के पास पदानुसार कार्यानुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु पदानुसार 21 और 23 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु पदानुसार 30 और 32 वर्ष निर्धारित है। बता दें कि उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।

कैसे होगा चयन
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़