दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती, यहाँ जानें कैसे करें आवेदन?

दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिएआवेदन प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिएआवेदन प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं और पात्रता पूरी करते हैं वे अभ्यर्थी वेबसाइट delhimetrorail.com से ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करके भर सकते हैं। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज उसके साथ अटैच करें और उसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से ‘एडिशनल जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली के पते पर भेज दें।

आवेदन की अंतिम तारीख और आयु सीमा
इसके अलावा अभ्यर्थी फॉर्म और दस्तावेजों को स्कैन करके मेल career@dmrc.org के माध्यम से भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर होगी।

भर्ती के तहत पात्रता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास भारतीय रेलवे के पी.वे डिपार्टमेंट में कम से कम 5 साल काम का अनुभव होना चाहिए। वर्तमान में वे सेवा दे रहे हों या इंडियन रेलवे से रिटाटर्ड हो चुके हों। विजिलेंस एंगल से डी&एआर से फ्री हों।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़