इंडियन ओवरसीज बैंक में जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आईओबी की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 291 पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन की अंतिम तारीख और आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2026 निर्धारित है। वहीं आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित है। पदानुसार न्यूनतम आयु 22, 23, 25, 28 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 32, 33, 35, 38 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावाअनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
पात्रता और एग्जाम पैटर्न
इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। भर्ती के तहत लिखित परीक्षा से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है।











