सीएम रेखा गुप्ता का दिल्ली महिला आयोग संग मंथन, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा की मजबूती पर दिया जोर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली महिला आयोग की बैठक ली।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली महिला आयोग की बैठक ली। इस बैठक में आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर मंथन किया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सिर्फ कानून बनाने से नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाने से सुनिश्चित होगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने दी सलाह
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक के दौरान सलाह देते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने पॉस्को और साइबर अपराधों के प्रति बालिकाओं को जागरूक करने, पात्र किशोरियों तक एचपीवी टीकाकरण का लाभ पहुंचाने और महिलाओं की शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण की व्यवस्था को और आसान और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था की मजबूती
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला आयोग की ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, यौन शोषण और उत्पीड़न जैसी शिकायतों के लिए महिलाओं को आसान और भरोसेमंद व्यवस्था मिलनी चाहिए। सीएम ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत प्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिसमें महिला आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सके और शिकायत दर्ज करवाने के बाद उसके निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी भी उसे मिलती रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़