मध्य प्रदेश में ASI और सूबेदार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां जानिए आवेदन के लिए योग्यता और आयु सीमा

मध्य प्रदेश में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और सूबेदार (Stenographer) पदों भर्ती निकाली गई है।

मध्य प्रदेश में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और सूबेदार (Stenographer) पदों भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक है वो ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in से फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर निर्धारित है। वहीं फॉर्म में सुधार की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पदानुसार CPCT DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र इंजीनियरिंग एमसीए बीसीए कंप्यूटर साइंस पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया होना अनिवार्य है।

आयु सीमा निर्धारित
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन के समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। उम्र की गणना 8 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़