इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से स्टोर कीपर, इंजन ड्राइवर और चौकीदार सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट https://indiancoastguard.gov.in/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
आयु-सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत उम्मीदवार के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 27 और 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।












