JSSC ने पारा टीचर के 7299 पदों पर निकाली भर्ती, यहां जाने आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानि JSSC ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया सहूरी हो गई है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानि JSSC ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया सहूरी हो गई है। जो उम्मीदवार झारखंड में बतौर शिक्षक के रूप में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हैं वे उम्मीदवार JSSC Para Teacher Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तारीख और पात्रता
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर निर्धारित है। वहीं भर्ती के लिए प्राथमिक विद्यालय कक्षा 1 से 5 शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। कक्षा 6 से 8 शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों ने स्नातक या इसके समकक्ष बीएड पूरा किया होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना अनिवार्य है। इसके साथ ही झारखंड राज्य के एससी और एसटी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क में 50 रुपये की छूट दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़