झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संविदा टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती, यहां जाने कैसे करें आवेदन?

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से राज्य में पैरा (संविदा) टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से राज्य में पैरा (संविदा) टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं वो ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10+2/ स्नातक के साथ द्विवर्षीय डिप्लोमा बीएड/ डीएलएड (जिस नाम से जाना जाता हो)/ बीएससी बीएड/ बीए बीएड/ एमएड आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने राज्य पात्रता परीक्षा JTET पास किया हो।

आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन के लिए अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना पड़ेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़