UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश में हेडमास्टर के कुल 1172 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस नौकरी में शामिल होने के इच्छुक हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कुल 1172 पदों पर भर्ती
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2026 निर्धारित है। वहीं इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 1172 पदों पर भर्ती की जाएगी। बालक विद्यालय में कुल 1037 पदों पर और बालिका विद्यालयों में कुल 135 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पात्रता और वेतन
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएडी की डिग्री भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास न्यूनतन 4 वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए। हेडमास्टर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।












