यूको बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 530 रिक्त पदों पर भर्ती का मौका, कल आवेदन का आखिरी मौका

यूको बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 530 रिक्त पदों पर भर्ती का मौका है।

यूको बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 530 रिक्त पदों पर भर्ती का मौका है। जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 29 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में अब तक फॉर्म न भर पाने वाले युवा बिना देरी करते हुए आवेदन पूरी कर लें।

योग्यता और आयु सीमा
इसके साथ ही भर्ती के तहत यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही आयु सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये और General/ OBC/ EWS वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को फीस 600 रुपये जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को फीस के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़