NCA बैठक में चार राज्यों के सीएम वर्चुअली जुड़े, सरदार सरोवर परियोजना के लंबित बकाये पर बनी सहमति

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर पाटिल की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (NCA) की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर पाटिल की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (NCA) की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान सरदार सरोवर परियोजना से जुड़ी लंबित बकाया राशि के निपटारे और आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुराने लंबित वित्तीय विवादों का निपटारा
बैठक के दौरान सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े दशकों पुराने लंबित वित्तीय विवादों और देयों के निपटारे को अंतिम रूप दिया गया। इस वर्चुअल बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि आपसी सहमति और समन्वय से राज्यों के बीच पुराने जल समझौतों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

राज्य के विकास को नई गति
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, राज्यों के बीच आपसी विश्वास, संवाद और समन्वय के माध्यम से दशकों पुराने लंबित मामलों को सुलझाने की एक नई और सकारात्मक परंपरा स्थापित हो रही है। इससे मध्य प्रदेश को पानी और बिजली की उपलब्धता के साथ-साथ, किसानों के कल्याण और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़