मुख्यमंत्री धामी ने सड़कों की स्थिति का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न स्थानों पर सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र के बाद श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौटते समय निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग में सीएम धामी ने विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों से संवाद किया। सीएम ने कहा, प्रदेशवासियों का स्नेह और अपनत्व सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।

सड़कों की स्थिति का निरीक्षण
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न स्थानों पर सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों को 1 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में धरातल पर किए गए कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरे हों।

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़