दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘मुख्यमंत्री जन सेवा सदन’ में 51 बेटियों के पहले करवा चौथ की खुशियों में शामिल होकर खास बनाया। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ‘लाडली फाउंडेशन’ ने इसी मार्च में इन बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया था। आज, उनके पहले करवा चौथ को और भी यादगार बनाने के लिए, हर बेटी को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “पहला करवा चौथ, हर बेटी के जीवन में यह अवसर बहुत खास होता है। आप दोनों के बीच प्यार और भरोसे का यह बंधन दिन-ब-दिन और मजबूत होता जाए। आपका घर-आंगन हमेशा खुशियों, सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहे। आप सभी को पहले करवा चौथ की हार्दिक बधाई।”
सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद
इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने इस दिल छू लेने वाली और सराहनीय पहल के लिए ‘लाडली फाउंडेशन’ का धन्यवाद किया। बता दें कि इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक देवेंद्र कुमार जी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।











