उतरराखंड की धामी सरकार का वीर सैनिकों के सम्मान में बड़ा फैसला, अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर की 2 करोड़

उत्तराखंड की धामी सरकार वीर सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उत्तराखंड की धामी सरकार वीर सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। बता दें की राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ करने का फैसला लिया है।

सीएम ने पोस्ट की शेयर
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा कि, ” हमारे वीर सैनिकों की वीरता, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में, हमारी सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ करने का निर्णय लिया है।”

सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
सीएम धामी ने कहा कि, “यह निर्णय उत्तराखंड की वीर भूमि के उन साहसी सपूतों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राज्य सरकार वीर सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़