‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत मध्य प्रदेश के कटनी में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों से संवाद किया।
जैविक खेती को बढ़ावा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “कटनी के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई फसलों को भी अपना रहे हैं। जिले में प्राकृतिक खेती, कोदो-कुटकी के उत्पादन और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसान कृषि में नए प्रयोग कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।”
राज्य सरकार का संकल्प
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हमारा संकल्प है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, सिंचाई की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों और समृद्धि के नए अवसर मिलें।”












