LIC HFL यानि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। ऐसे में जो युवा इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 232 युवाओं का चयन किया जाएगा।
पात्रता और वेतन
बता दें कि अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 नवंबर निर्धारित है। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री पूरी की होनी चाहिए। मेट्रो सिटी के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 16,650 रुपये और दूसरे शहरों के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,150 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।
आयु-सीमा
बता दें की भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से लेकर 25 वर्ष निर्धारित है। रिर्जव कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।LIC HFL यानि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। ऐसे में जो युवा इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 232 युवाओं का चयन किया जाएगा।











