UPESSC में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द से जल्द यहां पूरी करें आवेदन प्रक्रिया

UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन है।

UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 28 अक्टूबर किया गया था।

आयु सीमा निर्धारित
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12,405 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल 11508 पद और प्राइमरी बालक व बालिका (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों) के लिए कुल 897 पद आरक्षित है। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
इसके अलावा इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़