दिल्ली में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, नितिन नबीन और सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई।

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्त शामिल हुईं। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने भी भागीदरी की। इस पदयात्रा के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस की अराजकतावादी राजनीति के साथ-साथ दिल्ली को ठप करने की उनकी साजिश का करारा जवाब दिया है।

जनता ने हमेशा जवाब दिया
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि, “मैं कांग्रेस के तथाकथित नेताओं को स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूँ कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि आपने यहाँ आपातकाल थोपने की कोशिश भी की थी। सत्ता में रहते हुए, आपने जनता से जुड़ी 90 से अधिक सरकारों को बर्खास्त कर दिया, लेकिन हर बार देश की जनता ने लोकतंत्र की आवाज बुलंद करके आपको जवाब दिया।”

नकारात्मक राजनीति को नकारा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “एक तरफ दिल्ली में मिला यह भारी जनसमर्थन, और दूसरी तरफ महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार में कांग्रेस को मिला ‘शून्य’, यह दिखाता है कि जनता ने कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है। राहुल गांधी के बार-बार विफल होते राजनीतिक लॉन्च अब कांग्रेस पर ही भारी पड़ रहे हैं। कांग्रेस आज भी इसकी कीमत चुका रही है, और अपनी अराजकतावादी राजनीति के कारण, उसे आने वाले चुनावों में जनता के और भी कठोर फैसलों का सामना करना पड़ेगा। याद रखें, पीएम मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं!”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़