RRB यानि रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पदों में आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसलिए जो भी उम्मीदवार रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं । बता दें, उम्मीदवारों के पास इन पदों पर आवेदन करने का 06 नवंबर तक मौका है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3548 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिनमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए कुल 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए कुल 2750 पद शामिल हैं। साथ ही जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 पद और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए कुल 371 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु-सीमा निर्धारित
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जैसे एसएससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।












