मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ‘संकल्प वृक्ष’ पौधरोपण अभियान, सीएम मोहन यादव ने पौधरोपण कर दिया संदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में 'संकल्प वृक्ष' पौधरोपण अभियान अंतर्गत अर्जुन का पौधा रोपा।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में ‘संकल्प वृक्ष’ पौधरोपण अभियान अंतर्गत अर्जुन का पौधा रोपा। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि,” प्रदेश के सभी 55 जिलों से एकत्रित पावन मिट्टी से सिंचित यह ‘संकल्प वृक्ष’ हमारी माटी के प्रति प्रदेशवासियों की अटूट श्रद्धा एवं सम्मान का जीवंत प्रतीक है।”

प्रदर्शनी का किया अवलोकन
सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, “आगामी 15 जनवरी 2027 को भोपाल में पहली बार राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह का भी आयोजन होगा। इसकी प्रारंभिक कड़ी के रूप में आज से सैन्य सम्मान गतिविधियों का शुभारंभ हुआ है। इस अवसर पर सेना दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।”

हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से किया
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि,’भारत माता’ के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम एवं सभी वीर शहीद जवानों को शत्-शत् नमन। NCC युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करती है। भारतीय सेना का अनुशासन हमें प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध और व्यवस्थित ढंग से करने की प्रेरणा देता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़