दिल्ली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ पदयात्रा , दिग्गजों ने विपक्ष पर किए कड़े प्रहार

दिल्ली में हरि नगर से केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ पदयात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुई।

दिल्ली में हरि नगर से केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ पदयात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुई। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भागीदारी भी रही। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी इस दौरान मौजूद रहे। इसके अलावा इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, सह-प्रभारी दर्शना जरदोश, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि, “आज ही के दिन 1984 में हमारे सिख भाइयों के साथ जो कत्लेआम हुआ, जो उनको कुर्बानी देनी पड़ी, जो हत्याएं हुईं, उसका प्रायश्चित करना चाहिए था कांग्रेस को और माफी मांगनी चाहिए थी।”

1984 का कलंक कांग्रेस के माथे पर
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “यहां इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे सिख भाई-बहनों की एकजुट आवाज राहुल गांधी और कांग्रेस को याद दिला रही है कि दिल्ली ने 1984 में अपनों की चिताएं जलती देखी हैं। इस शहर की स्मृतियों में वह दर्द आज भी जिंदा है। कांग्रेस के माथे पर लगा सिख नरसंहार का कलंक किसी भी राजनीतिक ढोंग से मिटने वाला नहीं है। 1 नवंबर को दिल्ली की धरती 1984 के सिख नरसंहार के निर्दोष बलिदानियों को याद करती है और राहुल गांधी की कांग्रेस उसी दिन लोकतंत्र बचाने का ढोंग रचती है। शर्मनाक! जिन माताओं के सामने उनके बेटों को मार दिया गया, जिन बहनों का सुहाग उजाड़ दिया गया, जिन मासूमों से उनके पिता छीन लिए गए, आज उन्हीं परिवारों के जख्मों पर राहुल गांधी और INDI गठबंधन अपनी राजनीति का नमक छिड़क रहे हैं। 1984 का कलंक कांग्रेस के माथे पर है। उसे राहुल गांधी के लोकतंत्र बचाने के नारों से धोया नहीं जा सकता।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़