ट्रेंडिंग न्यूज़

PM मोदी बोले- मुझे NDA की जीत पर संदेह नहीं: छठी मइया का अपमान करने वालों की जमानत जब्त होगी, महिला बोली- 2025 में 225 सीटें जीतेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पीएम से बात करते हुए एक महिला ने कहा, ‘बिहार में चुनाव है। लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।’ इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने इस चुनाव को बेहद करीब से देखा है और एक बात मैं कह सकता हूं कि NDA इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत रही है। मुझे NDA की जीत पर कोई संदेह नहीं है।’ महिला संवाद के दौरान पीएम मोदी ने छठी मइया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘इस

तेजस्वी बोले- माई-बहिन योजना का एकमुश्त ₹30 हजार देंगे:सरकार बनी तो कर्मचारियों का 70km के दायरे में तबादला; 14 जनवरी को खाते में आएगा पैसा

पटना में तेजस्वी यादव ने मंगलवार (4 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि अगर हमारी सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपए एक साथ महिलाओं के खाते में भेजेंगे। माई बहिन योजना के तहत राजद ने महीने में ढाई हजार देने का वादा किया है। तेजस्वी ने कहा, ‘सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पैसा एक साथ देगी, ताकि महिलाओं को इसका फायदा हो सके। साथ ही जीविका दीदी कम्युनिटी मोबलाइजर को स्थायी करेंगे। उन्हें 2 हजार हर महीने देंगे।’ तेजस्वी यादव

3000 श्रद्धालु, संभालने वाला कोई नहीं, भगदड़ में 9 मौतें: चश्मदीद बोले- मंदिर में दम घुटा, लोग गिरे तो भीड़ कुचलकर निकलती रही

‘सुबह के 10 बजे थे। उस दिन एकादशी थी, इसलिए मैं परिवार के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने काशीबुग्गा गई थी। वहां इतनी भीड़ थी कि हम एक घंटे तक लाइन में लगे रहे, तब मुख्य द्वार तक पहुंच पाए। मंदिर में अंदर जाने और बाहर निकलने का एक ही रास्ता था। वो भी बहुत संकरा था, इसलिए हालात बिगड़ने लगे। करीब 11:30 बजे भीड़ इतनी बढ़ गई कि अंदर जाने के लिए लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे।’ ‘मंदिर की सीढ़ियों पर ही 1000 से ज्यादा लोग थे, लेकिन कोई पुलिस, कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। गर्भगृह तक