जो भी युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी युवा भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट http://www.presscouncil.nic.in/Openings.aspx पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि इस भर्ती के लिए युवाओं का स्नातक या परास्नातक पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, लॉ में डिग्री, पत्रकारिता में डिग्री या हिंदी के अलावा किसी और भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
आयु सीमा और योग्यता
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट के रूप में में फीस 100 रुपये जमा करनी होगी। एससी/एसटी/ महिला/ पीडब्लयूबी/ एक्स सर्विसमैन भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।












