बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 205 पदों पर भर्ती, यहाँ जानें कब से शुरू होंगे आवेदन?

बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 205 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने सुनहरा अवसर दिया है। बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 205 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर, 2026 से शुरू होगी।

आवेदन कब से शुरू?
जो युवा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर, 2026 से कर सकते है। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। पदानुसार न्यूनतम आयु 21, 22, 27, 28 और 32 वर्ष निर्धारित है। वहीं अधिकतम आयु 30, 35, 37 और 40 वर्ष निर्धारित है। बता दें कि आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित है और जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये निर्धारित की गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़