रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। दक्षिण रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 4471 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अंतिम तारीख और पात्रता
इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का ट्रेड पद के अनुसार 10th 12th ITI उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 22 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क का भुगतान
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।











